रक्तदान और नेत्रदान के लिए शिविरों का आयोजन।


रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है। मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउण्डेशन नियमित रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन करता है जहाँ से जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जाता है।
हमारा लक्ष्य है कि हमारे देश में रक्त की कमी के कारण कोई भी मरीज न मरे। इसलिए हम लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं और ब्लड बैंकों के साथ मिलकर काम करते हैं।
इसके साथ ही हम नेत्रदान शिविरों का भी आयोजन करते हैं। नेत्रदान से दो लोगों को दृष्टि मिल सकती है। हम लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हैं और शिविरों का आयोजन करते हैं।
आपका छोटा सा योगदान इस सेवा कार्य को और आगे बढ़ा सकता है। आइए, मिलकर समाज का कल्याण करें।