गरीब, असहाय, अनाथ छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री।


शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जो दुनिया को बदल सकता है। मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउण्डेशन गरीब, असहाय और अनाथ बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हम जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को किताबें, कॉपियाँ, स्टेशनरी, स्कूल बैग, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराते हैं। साथ ही मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति भी प्रदान करते हैं।
हमारा मानना है कि किसी भी बच्चे को आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसलिए हम नियमित रूप से सरकारी स्कूलों और झुग्गी बस्तियों में जाकर बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित करते हैं।
आपका छोटा सा योगदान इस सेवा कार्य को और आगे बढ़ा सकता है। आइए, मिलकर समाज का कल्याण करें।